इंदौर। संबल योजना के भुगतान के नाम पर रिश्वत मांगने के मामले में इंदौर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाईहै। लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई के बाद निगम प्रशासन ने चार कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार, संबल योजना की राशि जारी कराने के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की थी। इस मामले में नगर निगम की वार्ड प्रभारी संध्या पथरोड को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था। आरोप है कि हितग्राही से योजना की राशि दिलाने के बदले पैसे की मांग की गई थी।
लोकायुक्त कार्रवाई के बाद नगर निगम प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अमन साल्वी (स्थापना मस्टर श्रमिक), अनुज पंवार (आउटसोर्स, आईटी विभाग), संध्या पथरोड और अमनदीप की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई अपर आयुक्त मनोज पाठक के निर्देश पर की गई बताई जा रही है।
नगर निगम प्रशासन का कहना है कि भ्रष्टाचार और जनकल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबल जैसी योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को परेशान करने या अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

0 Comments