उज्जैन के टावर चौक पर दिनदहाड़े फायरिंग, बुजुर्ग को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

 


उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन के सबसे व्यस्त टावर चौक पर शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने भीड़भाड़ के बीच एक बुजुर्ग पर गोली चला दी। गोली लगने से आशुतोष सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर में आरोपी प्रभुलाल मालवीय को रेलवे ट्रैक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने की बात कह रही है, हालांकि फायरिंग के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस हथियार के स्रोत और आरोपी की पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है। 

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस ने टावर चौक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। 

Post a Comment

0 Comments