जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास बोले- तीन मांगों पर कायम, आंदोलन रहेगा जारी

 


नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और CJP प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक के बाद सौरव दास ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि बातचीत सकारात्मक माहौल में हुई, लेकिन छात्रों की प्रमुख मांगों पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

सौरव दास के मुताबिक, आंदोलनकारियों की तीन मुख्य मांगें हैं। पहली मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। दूसरी मांग परीक्षा विवादों और कथित अनियमितताओं के चलते आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की है। वहीं तीसरी मांग जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस लेने की है।

सौरव दास ने कहा कि सरकार के सामने सभी मांगें रखी गई हैं और सरकार ने उन पर विचार करने का भरोसा दिया है। हालांकि जब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि छात्रों और अभ्यर्थियों के हितों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और सरकार के साथ बातचीत का सिलसिला भी चलता रहेगा। अब सभी की नजर सरकार के अगले कदम पर है।


फोटो: ANI

Post a Comment

0 Comments