इंदौर निगम में शराबी ड्राइवरों की होगी पहचान




इंदौर नगर निगम संभवतः प्रदेश का पहला ऐसा नगर निगम बन रहा है जो नौकरी पर चढ़ने के पहले अपने ड्राइवर की ब्रिथ एनालाइजर से जांच करेगा कि वह शराब पिए हुए या नहीं!

दरअसल बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं और लापरवाही की शिकायतें नगर निगम के पास आती है। इसी को लेकर नगर निगम अब कचरा गाड़ी, पानी के टैंकर और अन्य वाहन चलाने वाले ड्राइवरों की पहले जांच करेगा। अगर कोई ड्राइवर शराब पीकर ड्यूटी पर आया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने इसके लिए ब्रिथ एनालाइजर भी खरीद लिए हैं।

Post a Comment

0 Comments