भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर चल रहा किसान आंदोलन सरकार के तीन बड़े फैसलों के बाद समाप्त हो गया है। सरकार और किसान संगठनों के बीच सहमति बनने के बाद किसानों ने धरना खत्म करने का ऐलान किया।
सरकार ने आंदोलन के बीच मूंग की 60 प्रतिशत खरीदी MSP पर करने, ई-टोकन व्यवस्था को फिलहाल स्थगित रखने और स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ाने की घोषणा की। इन फैसलों के बाद आंदोलनकारी संगठनों ने फिलहाल अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।
गौरतलब है कि मूंग की 100 प्रतिशत MSP पर खरीदी समेत अन्य मांगों को लेकर किसान कई दिनों से भोपाल में प्रदर्शन कर रहे थे। आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच, यातायात जाम और भारी पुलिस बल की तैनाती जैसी स्थिति भी बनी थी। सरकार के फैसलों के बाद राजधानी में हालात सामान्य होने लगे हैं।

0 Comments