आंध्रप्रदेश का सिंहाचलम मंदिर, जहां श्रद्धालु इतनी अधिक संख्या में नारियल चढ़ाते है कि एक सामान्य मंदिर में दान की राशि से कई गुना केवल इन नारियल को बेचने पर मिलता है।
विशाखापट्टनम स्थित श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में हर साल लाखों श्रद्धालु आषाढ़ की पूर्णिमा पर आते हैं। इस मंदिर में नारियल चढ़ाने और 32 किलोमीटर की प्रदक्षिणा का महत्व है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि इस बार करीब साढ़े 4 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे, जिन्होंने भगवान के दर्शन किए।
यही नहीं इस दौरान मंदिर में जो नारियल चढ़ाए गए उनसे डेढ़ सौ करोड़ की आय की उम्मीद है। पिछले साल 100 करोड़ के नारियल यहां चढ़ाए गए थे।

0 Comments