सरकार ने पहली बार माना है कि वाहन ने ई 20 पेट्रोल उपयोग करने से उसके रबर पार्ट्स खराब हो रहे हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने राज्यसभा में स्वीकारा कि 2005 से 2016 तक के बीएस 3 मानक वाहनों में ये समस्या आ रही है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इससे इंजन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक केवल रबर के पाइप, रबर सील, फ्यूल होज, फ्यूल पंप आदि पर इसका असर पड़ेगा और इन्हें बदलवाना होंगे। गडकरी ने यह भी कहा कि वाहनों के मेंटेनेंस को लेकर भी उसका एवरेज प्रभावित होता है।

0 Comments