फोन पर ब्लाक किया तो कर दी हत्या



इंदौर पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम मयंक शाक्य बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे दतिया से गिरफ्तार किया। 

आरोपी ने एकतरफा प्यार के चक्कर में तपेश्वरी बाग़ में रहने वाली बैंककर्मी पलक काशिव की हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसके लेपटॉप से सबूत जुटाए और आरोपी तक पहुंची। वह 5 साल से पलक से जुदा हुआ था। आरोपी ने पलक के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने मना कर दिया और मोबाइल पर उसे ब्लॉक भी कर दिया। घटना के दिन वह रात में पलक से मिला और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे मार दिया। बाद में पेट्रोल डालकर उसका शव भी जला दिया।

Post a Comment

0 Comments