दतिया में आज मतदान, 3 को परिणाम



मध्यप्रदेश के दतिया में आज विधायक के लिए उपचुनाव में सुबह से मतदान शुरू हो चुका है। राजेंद्र भारती के बाद उनका उत्तराधिकारी कौन बनेगाज इसको लेकर दतिया में चर्चा का बाजार गर्म है। आज दतिया के 2 लाख 20 हजार 344 वोटर अपने विधायक को चुनेंगे। 

कांग्रेस की ओर से घनश्याम सिंह तो भाजपा से आशुतोष तिवारी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। दतिया में 291 मतदान केंद्र है, जिसमें से 157 संवेदनशील हैं। एक ओर यह चुनाव सरकार की नाक का सवाल है तो कांग्रेस को अपनी खोई हुई सीट पाना है। 

3 अगस्त को मतगणना के बाद ही तय हो पाएगा कि दतिया की कमान किसके हाथों में जाएगी।

Post a Comment

0 Comments