उत्तरप्रदेश के झांसी से ललितपुर के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कार एक खड़े ट्रक में घुस गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष और उनके ड्राइवर घायल हो गए। हादसा होने के बाद छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष किरण सिंह देव और उनके ड्राइवर गौतम कुमार को तालबेहट स्थित चिकित्सालय ले जाया गया।
बाद में उनकी गंभीर हालत देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जिनका इलाज जारी है। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 44 की बताई जा रही है।

0 Comments