भोपाल। मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के लिए केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश को 4,54,580 मीट्रिक टन मूंग खरीद की अनुमति दी है, जो देश में सबसे अधिक है।
शिवराज ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार किसी राज्य के लिए खरीद का लक्ष्य तय नहीं करती, बल्कि PM-AASHA योजना के तहत निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम सीमा तक खरीद की स्वीकृति देती है। उन्होंने बताया कि देशभर में स्वीकृत कुल मूंग खरीद में मध्य प्रदेश का हिस्सा सबसे बड़ा है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि 29 जुलाई 2026 तक प्रदेश में करीब 60 हजार मीट्रिक टन मूंग की खरीद हो चुकी है। शिवराज ने मुख्यमंत्री से किसानों के हित में मूंग खरीदी की प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और समय पर सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

0 Comments