रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा गुरू पूर्णिमा के अवसर पर दादाजी धूनी वाले के यहां जाने वाले यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से खंडवा एवं सनावद के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन दिनांक 29 जुलाई 2026 एवं 30 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
1. गाड़ी संख्या 01091/01092 खंडवा- सनावद- खंडवा स्पेशल
गाड़ी संख्या 01091 खंडवा- सनावद स्पेशल दिनांक 29 जुलाई, 2026 एवं 30 जुलाई, 2026 को खंडवा से 09.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 10.30 बजे सनावद पहुँचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 01092 सनावद - खंडवा स्पेशल दिनांक 29 जुलाई, 2026 एवं 30 जुलाई, 2026 को सनावद से 11.10 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 12.35 बजे खंडवा पहुँचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अजंती, अत्तर, कोटला खेडी एवं निमारखेडी स्टेशनों पर ठहरेगी।
2. गाड़ी संख्या 01093/01094 खंडवा- सनावद - खंडवा स्पेशल
गाड़ी संख्या 01093 खंडवा- सनावद स्पेशल दिनांक 29 जुलाई, 2026 एवं 30 जुलाई, 2026 को खंडवा से 13.35 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 15.00 बजे सनावद पहुँचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 01094 सनावद - खंडवा स्पेशल दिनांक 29 जुलाई, 2026 एवं 30 जुलाई, 2026 को सनावद से 15.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 16.55 बजे खंडवा पहुँचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अजंती, अत्तर, कोटला खेडी एवं निमारखेडी स्टेशनों पर ठहरेगी।

0 Comments