1 अगस्त से बदलेंगे तत्काल टिकट के नियम



नई दिल्ली। रेलवे के तत्काल टिकट में पारदर्शिता लाने के लिए रेलवे एक अगस्त से नया संशोधन करने जा रहा है इसमें काउंटर से बनने वाले तत्काल टिकट के नियम बदले गए हैं। नए नियमों के मुताबिक अब काउंटर से बनने वाले टिकट के टोकन सीमित संख्या में जारी किए जाएंगे। एसी तत्काल टिकट के लिए प्रति काउंटर सिर्फ 10 टोकन और स्लीपर के लिए अधिकतम 15 टोकन ही दिए जाएंगे।

एसी टिकट बुकिंग के लिए सुबह साढ़े 8 बजे से 9 बजे तक टोकन बांटे जाएंगे, जबकि स्लीपर क्लास के तत्काल टिकट के लिए सुबह 9 बजे से साढ़े 9 बजे तक टोकन दिए जाएंगे। इसके लिए मूल पहचान पत्र दिखाना होगा।


Post a Comment

0 Comments