पटना। बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 राइफल से हवाई फायरिंग का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ चुका है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बिहार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
घटना उस समय हुई जब छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी AK-47 राइफल से हवाई फायरिंग करता दिखाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फायरिंग का कोई आदेश नहीं दिया गया था और संबंधित जवान ने नियमों का उल्लंघन किया।

0 Comments