कल से उज्जैन-भोपाल के बीच मेला स्पेशल, जानिए टाइम टेबल

एआई जनरेटेड फोटो
  • 8 सितंबर तक चलेगी ट्रेन
  • श्रावण मास में यात्रियों को सौगात

रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अंतर्गत उज्जैन एवं सीहोर क्षेत्र में श्रावण मास के दौरान अतिरिक्त यात्रियों को समायोजित करने के लिए उज्जैन–भोपाल के मध्य तीन जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है।

1. गाड़ी संख्या 09305 उज्जैन–संत हिरदाराम नगर मेला स्पेशल दिनांक 28 जुलाई, 2026 से 08 सितम्‍बर, 2026 तक उज्जैन से प्रतिदिन 09.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 13.30 बजे संत हिरदाराम नगर पहुँचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09306 संत हिरदाराम नगर–उज्जैन मेला स्पेशल दिनांक 28 जुलाई, 2026 से 08 सितम्‍बर, 2026  तक संत हिरदाराम नगर से प्रतिदिन 14.20 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 19.30 बजे उज्जैन पहुँचेगी।यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल एवं सीहोर स्टेशनों पर ठहरेगी।


2. गाड़ी संख्या 09307 उज्जैन–भोपाल मेला स्पेशल दिनांक 28 जुलाई, 2026 से 08 सितम्‍बर, 2026 तक उज्जैन से प्रतिदिन 21.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 02.20 बजे भोपाल पहुँचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09308 भोपाल–उज्जैन मेला स्पेशल दिनांक 29 जुलाई, 2026 से 09 सितम्‍बर, 2026 तक भोपाल से प्रतिदिन 03.10 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 08.00 बजे उज्जैन पहुँचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल, सीहोर एवं  संत हिरदाराम नगर स्टेशनों पर ठहरेगी।

3. गाड़ी संख्या 09313 उज्जैन–संत हिरदाराम नगर मेला स्पेशल दिनांक 28 जुलाई, 2026 से 08 सितम्‍बर, 2026 तक उज्जैन से प्रतिदिन 16.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00.10 बजे संत हिरदाराम नगर पहुँचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09314 संत हिरदाराम नगर–उज्जैन मेला स्पेशल दिनांक 29 जुलाई, 2026 से 09 सितम्‍बर, 2026 तक संत हिरदाराम नगर से प्रतिदिन 01.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 06.00 बजे उज्जैन पहुँचेगी।यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल, एवं सीहोर स्टेशनों पर रुकेगी।

Post a Comment

0 Comments