राहुल गांधी ने निभाया वादा, बड़वानी की प्रियंका की आंखों का दिल्ली में कराया इलाज

 राहुल गांधी ने इंदौर के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बड़वानी की प्रियंका सेंगर से किया वादा निभाया। दिल्ली में उनकी आंखों का इलाज कराया गया, जिसके बाद उनकी दृष्टि में सुधार हुआ।

इंदौर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की छात्रा प्रियंका सेंगर से किया वादा पूरा कर दिया है। बड़वानी जिले की रहने वाली प्रियंका दिल्ली में आंखों का इलाज कराकर वापस इंदौर लौट आई हैं। इलाज के बाद उनकी आंखों की रोशनी में पहले की तुलना में सुधार हुआ है। 

दरअसल, 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में प्रियंका ने राहुल गांधी को अपनी परेशानी बताई थी। उन्होंने बताया था कि महज तीन साल की उम्र में उनकी दाईं आंख में चूना चला गया था, जिससे आंख की रोशनी प्रभावित हो गई। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे का इलाज नहीं हो पा रहा था।

प्रियंका की बात सुनकर राहुल गांधी ने दिल्ली में बेहतर इलाज कराने का भरोसा दिया था। इसके बाद राहुल गांधी की टीम ने प्रियंका और उनके परिवार से संपर्क किया और उन्हें दिल्ली बुलाकर इलाज की व्यवस्था कराई। इलाज के बाद प्रियंका पहली बार फ्लाइट से इंदौर लौटीं। 

Post a Comment

0 Comments