मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उनकी माताजी काशीबाई के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कीं।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशीबाई के निधन के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज उनसे मुलाकात करने पहुंचे। पटवारी ने शिवराज सिंह चौहान से मिलकर इस दुख की घड़ी में संवेदनाएं व्यक्त कीं और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
बता दे कि शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशीबाई का 30 अक्टूबर को भोपाल एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार सीहोर जिले के पैतृक गांव जैत में किया गया था। निधन के बाद प्रदेश के कई राजनीतिक नेताओं ने चौहान परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की थीं।

0 Comments