
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री कहते सुनाई दे रहे हैं कि 'राम जी के पांच बाप थे।' उन्होंने आगे कहा कि यह बात सुनने में विचित्र लगती है, लेकिन सत्य है। अपने बयान के दौरान उन्होंने राजा दशरथ की मृत्यु और भगवान राम द्वारा उनकी अंत्येष्टि क्रिया नहीं किए जाने का भी जिक्र किया।
धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नाराजगी जताई है। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए इसे सनातन विरोधी बताते हुए धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम रद्द करने की मांग की है।
0 Comments