
इंदौर। विजय नगर की भाग्यश्री कॉलोनी में एक गर्ल्स हॉस्टल के बाहर विवाद और हंगामे की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के दौरान सड़क पर पैर रखने की बात को लेकर हॉस्टल की छात्राओं और स्थानीय रहवासियों के बीच कहासुनी हो गई।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई। हॉस्टल के बाहर पत्थरबाजी भी हुई। छात्राओं ने कुछ लोगों पर हॉस्टल में घुसकर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। सूचना मिलने पर छात्राओं के परिजन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया गया।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, विवाद के कारणों और दोनों पक्षों के आरोपों की आधिकारिक पुलिस पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।
0 Comments