निवाड़ी के ओरछा में गैस रिसाव से मकान में आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे, तीन की हालत गंभीर है।
मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के ओरछा में शुक्रवार को CNG सिलेंडर में विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया। स्टेशन मोहल्ले में हुए इस हादसे में एक ही परिवार के 12 लोग झुलस गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कबाड़ के कारोबार से जुड़े परिवार के घर में CNG सिलेंडर से गैस रिसाव के बाद आग लगी और जोरदार धमाका हो गया। सभी घायलों को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कलेक्टर और एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

0 Comments