मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, भावुक पोस्ट लिखकर कहा- सफेद जर्सी को अलविदा, यादों को नहीं

 भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा कर प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया।

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा कर अपने टेस्ट करियर को अलविदा कहा।

शमी ने लिखा, ''सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादों से कभी नहीं।'' उन्होंने अपने सफर में साथ देने वाले साथी खिलाड़ियों, कोच, परिवार और करोड़ों भारतीय प्रशंसकों का आभार जताया।

शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैच खेले और 229 विकेट अपने नाम किए। हालांकि, उन्होंने केवल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है। वनडे और टी-20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा नहीं की है। 

Post a Comment

0 Comments