पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चकदह गांव में आजादी के 79 साल बाद बिजली पहुंची। करीब 400 आदिवासी परिवारों के लिए दिवाली से पहले यह बड़ी खुशखबरी है।
हुगली, पश्चिम बंगाल। देश को आजाद हुए 79 साल बीत चुके हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चकदह गांव के लोगों ने अब जाकर पहली बार बिजली की रोशनी देखी। दिवाली से पहले गांव में बिजली पहुंचने से करीब 400 आदिवासी परिवारों में खुशी का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, चकदह गांव अष्टारदत्तापुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है। यहां लंबे समय से बिजली की सुविधा नहीं थी। गांव में बिजली के खंभे लगाए गए थे, लेकिन तार नहीं होने के कारण घरों तक बिजली नहीं पहुंच पाई थी।
बिजली के अभाव में ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ता था और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। अब गांव में बिजली पहुंचने से लोगों की जिंदगी में नई रोशनी आई है। कई घरों में बिजली मीटर लगाने का काम भी शुरू हो चुका है।
गांव के लोगों के लिए इस बार दिवाली सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि वर्षों के इंतजार के खत्म होने की खुशी लेकर आई है।

0 Comments