नई दिल्ली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री द्वारा दिए गए बयान का वीडियो जारी कर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि केंद्र अब आधार कार्ड की जगह वोटर आईडी से योजनाओं के लाभार्थी तय करने की तैयारी में है। इसी कारण एसआईआर में लाखों नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। अब वोटर कार्ड के माध्यम से ही तय होगा कि किसे योजनाओं का लाभ मिलेगा। हालांकि इस मामले में केंद्रीय मंत्री रंजन सिंह ललन ने कहा कि राहुल ने तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया है सरकार तो यह चाहती है कि बिचौलियों के बजाय सीधे हितग्राहियों को फायदा मिले।

0 Comments