धनतेरस पर पुश्तैनी दुकान पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, खुद संभाली बिक्री की कमान

 धनतेरस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में अपनी पुश्तैनी 'काकी जी की दुकान' पहुंचे। हर साल की परंपरा निभाते हुए उन्होंने ग्राहकों को सामान बेचा और स्वजनों से मिलकर शुभकामनाएं दीं।

इंदौर। धनतेरस के अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपनी पुश्तैनी किराना दुकान ‘काकी जी की दुकान’ पहुंचे। यहां उन्होंने ग्राहकों को सामान बेचा और परिवारजनों व परिचितों से मुलाकात कर धनतेरस की शुभकामनाएं दीं।

कैलाश विजयवर्गीय ने इस खास मौके पर अपनी पुरानी परंपरा को याद करते हुए कहा कि हर साल धनतेरस पर दुकान पहुंचना और अपनों के बीच समय बिताना उनके लिए बेहद खास है।

उन्होंने बताया कि दुकान से उनकी कई यादें जुड़ी हैं। दुकान का हर कोना उन्हें परिवार की विरासत और पुरानी पीढ़ियों के अपनापन का एहसास कराता है। उनके मुताबिक, यह दुकान उन्हें अपनी जड़ों से जोड़े रखने का एक भावनात्मक माध्यम है।

धनतेरस पर अपनी पुश्तैनी दुकान पहुंचकर बिक्री में हाथ बंटाने की उनकी यह परंपरा हर साल चर्चा का विषय रहती है।

Post a Comment

0 Comments