इंदौर में दिवाली पर ₹20 हजार प्रति किलो की गोल्ड कोटेड चॉकलेट मिठाई चर्चा में है। बेल्जियन चॉकलेट, कॉफी और हेज़लनट से तैयार इस मिठाई पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई गई है।
इंदौर। दिवाली पर इंदौर में मिठाइयों की दुकानों पर रौनक है, लेकिन इस बार एक खास मिठाई अपनी कीमत को लेकर चर्चा में है। शहर में तैयार की गई इस गोल्ड कोटेड चॉकलेट मिठाई की कीमत करीब ₹20 हजार प्रति किलो बताई जा रही है।
निधि शर्मा द्वारा तैयार की गई इस लिमिटेड एडिशन मिठाई में बेल्जियन चॉकलेट, वियतनामी फ्लेवर्ड कॉफी और हेज़लनट का इस्तेमाल किया गया है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसके ऊपर असली 24 कैरेट सोने की पतली परत चढ़ाई गई है।
इस मिठाई को खासतौर पर प्रीमियम गिफ्टिंग के लिए तैयार किया गया है। इसमें पाम ऑयल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। दिवाली पर महंगे और अनोखे गिफ्ट देने के बढ़ते चलन के बीच यह चॉकलेट मिठाई लोगों का ध्यान खींच रही है।

0 Comments