धनतेरस 2026: आज देशभर में धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। लोग सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ सोना-चांदी, बर्तन और अन्य नई चीजों की खरीदारी करते हैं। लेकिन धनतेरस पर कुछ कामों को शुभ माना जाता है, वहीं कुछ बातों से बचने की सलाह दी जाती है।
धनतेरस पर क्या करना चाहिए?
घर की सफाई करें: घर और मुख्य दरवाजे को साफ रखें। मान्यता है कि स्वच्छ घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
दीपक जलाएं: शाम के समय घर के मुख्य द्वार और पूजा स्थल पर दीपक जलाएं।
भगवान धन्वंतरि की पूजा करें: अच्छे स्वास्थ्य और निरोगी जीवन की कामना करें।
मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करें: परिवार की सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति के लिए पूजा-अर्चना करें।
नई चीजों की खरीदारी करें: अपनी क्षमता के अनुसार सोना-चांदी, पीतल, तांबे या अन्य धातु के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।
यम दीपक जलाएं: शाम को घर के बाहर दक्षिण दिशा में यमराज के नाम से दीपक जलाने की परंपरा है।
दान-पुण्य करें: जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े या धन का दान करें।
रंगोली बनाएं: घर के मुख्य दरवाजे पर रंगोली बनाकर दीपक सजाएं।
धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये गलतियां
घर में गंदगी न रखें: त्योहार के दिन घर को साफ-सुथरा रखें और कचरा जमा न होने दें।
लड़ाई-झगड़े से बचें: घर में शांति बनाए रखें और किसी से अपशब्द न कहें।
शाम को घर में अंधेरा न रखें: सूर्यास्त के बाद घर में दीपक और रोशनी की व्यवस्था करें।
लोहे का सामान खरीदने से बचें: कुछ पारंपरिक मान्यताओं में धनतेरस पर लोहे की वस्तुएं खरीदना उचित नहीं माना जाता।
धारदार चीजें खरीदने से बचें: चाकू, कैंची जैसी वस्तुओं की खरीदारी से परहेज करने की मान्यता है।
काले रंग की वस्तुओं से बचें: कुछ परंपराओं में इस दिन काले रंग को शुभ नहीं माना जाता।
कर्ज लेकर खरीदारी न करें: त्योहार के उत्साह में अपनी आर्थिक क्षमता से ज्यादा खर्च न करें।
नकारात्मकता से दूर रहें: इस दिन किसी का अपमान करने, विवाद करने और मन में द्वेष रखने से बचें।

0 Comments