इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में व्हाइट कोट सेरेमनी आयोजित हुई। NMC चेयरमैन डॉ. अभिजात चंद्रकांत सेठ ने नए मेडिकल विद्यार्थियों को सफेद कोट पहनाकर मानवता, संवेदनशीलता, डिजिटल साक्षरता और निरंतर सीखने का संदेश दिया।
इंदौर। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में नए मेडिकल विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी आयोजित की गई। कार्यक्रम में नेशनल मेडिकल कमीशन के चेयरमैन डॉ. अभिजात चंद्रकांत सेठ ने विद्यार्थियों को सफेद कोट पहनाए और चिकित्सा के साथ मानवता को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।डॉ. सेठ ने कहा कि एक अच्छे डॉक्टर के लिए मेडिकल ज्ञान के साथ संवेदनशीलता, डिजिटल साक्षरता और हर दिन कुछ नया सीखने की ललक जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह भी दी।
कार्यक्रम में पूर्व अमेरिकी विदेश सेवा चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश व्यास, यूके के प्रो. दविंदर कुमार, मयंक वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया, वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया और डीन डॉ. संजीव नारंग मौजूद रहे। समारोह में विद्यार्थियों के अभिभावक भी शामिल हुए।


0 Comments