इंदौर में पोस्टर से गरमाई सियासत! दीपावली आयोजन में कैलाश और आकाश विजयवर्गीय की तस्वीर गायब, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

इंदौर विधानसभा-1 में पार्षद भावना मनोज मिश्रा के दीपावली उपहार वितरण समारोह के पोस्टर से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और आकाश विजयवर्गीय की तस्वीरें गायब होने पर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। आयोजन की तस्वीर सामने आने के बाद बीजेपी के स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

इंदौर की विधानसभा क्रमांक-1 में एक दीपावली आयोजन की तस्वीर ने सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। मामला वार्ड क्रमांक-7 की पार्षद भावना मनोज मिश्रा द्वारा आयोजित दीपावली उपहार वितरण समारोह का है। कार्यक्रम में कई नेताओं के पोस्टर और तस्वीरें लगाए गए, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय की तस्वीर कहीं नजर नहीं आई।

इतना ही नहीं, कार्यक्रम के मंच पर नजर आए कई नेताओं को राजनीतिक गलियारों में कैलाश विजयवर्गीय के विरोधी खेमे का माना जाता है। ऐसे में एक ही मंच पर इन नेताओं की मौजूदगी और पोस्टर से विजयवर्गीय परिवार की तस्वीरों का गायब होना अब चर्चा का विषय बन गया है।

कार्यक्रम की तस्वीर सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या विधानसभा-1 में बीजेपी के भीतर अलग-अलग राजनीतिक खेमों की सक्रियता एक बार फिर सामने आ रही है? और क्या विधानसभा 1 में मंत्रीजी के खिलाफ कोई विरोधी गुट सक्रिय हो रहा है?

Post a Comment

0 Comments