
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। राज्यसभा उपचुनाव में उनके सामने मैदान में कोई अन्य उम्मीदवार नहीं बचा था। ऐसे में उनका निर्वाचन तय माना जा रहा था।
दरअसल, भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश की खाली हुई राज्यसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। यह सीट केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। पुरी के नामांकन को लेकर कांग्रेस ने कई सवाल उठाए थे, लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर ने सभी आपत्तियों को खारिज करते हुए उनका नामांकन वैध पाया।
दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त होने के बाद पुरी अकेले उम्मीदवार रह गए थे। उनके निर्विरोध निर्वाचन से मध्यप्रदेश की राजनीति में भाजपा को एक और राज्यसभा सीट मिल गई है।
हरदीप सिंह पुरी केंद्र सरकार में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हैं और पूर्व राजनयिक भी रह चुके हैं।
0 Comments