इंदौर के कारोबारियों को मिलेगा बड़ा मंच, बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘BN प्रथम’ चैप्टर की शुरुआत

 इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘BN प्रथम’ चैप्टर की शुरुआत हुई। फाउंडर दीपिका माहेश्वरी की मौजूदगी में आयोजित मीट एंड मिंगल कार्यक्रम में उद्यमियों ने बिजनेस नेटवर्किंग और नए व्यावसायिक अवसरों पर चर्चा की।

इंदौर। शहर के उद्यमियों और बिजनेस प्रोफेशनल्स को एक मंच पर जोड़ने की दिशा में बिलियनेयर्स नेटवर्क ने इंदौर में अपने ‘BN प्रथम’ चैप्टर की शुरुआत की है। इसके जरिए कारोबारियों को नए बिजनेस कनेक्शन बनाने, अनुभव साझा करने और व्यावसायिक साझेदारी के अवसर तलाशने का मौका मिलेगा।

इस अवसर पर आयोजित ‘मीट एंड मिंगल’ कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों और प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बिजनेस विस्तार, आपसी सहयोग और नए व्यावसायिक अवसरों को लेकर चर्चा हुई।

बिलियनेयर्स नेटवर्क की फाउंडर और CEO दीपिका माहेश्वरी ने कहा कि आज बिजनेस में सफलता के लिए अच्छे प्रोडक्ट और सर्विस के साथ सही लोगों से जुड़ना भी जरूरी है। नेटवर्क का उद्देश्य उद्यमियों के बीच ऐसे संबंध विकसित करना है, जो आगे चलकर व्यावसायिक साझेदारी और नए अवसरों में बदल सकें।

नेटवर्क की पहल का मुख्य मंत्र ‘कनेक्ट, कोलैबोरेट और ग्रो’ है। इसके माध्यम से स्टार्टअप फाउंडर्स, उद्यमियों और बिजनेस लीडर्स को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और कारोबार को आगे बढ़ाने का अवसर मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments