टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में आईटी कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की उनके पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है। यह सनसनीखेज वारदात फरीदाबाद के सेक्टर-21C में घटित हुई। 

पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने और कुत्ते को पॉटी कराने को लेकर परमजीत धनखड़ का उनके पड़ोसी मोनू शर्मा के साथ पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात को यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मोनू शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से परमजीत पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

आरोपी ने करीब 15 राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें से 9 गोलियां परमजीत को लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परमजीत धनखड़ टेक महिंद्रा में एशिया हेड के पद पर कार्यरत थे और सिंगापुर में रहते थे। वे अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए 5 नवंबर को ही भारत आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोनू शर्मा अपने परिवार समेत फरार हो गया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

Post a Comment

0 Comments