दिवाली की सफाई करने आई थी, लेकिन

इंदौर। दिवाली की सफाई करने महिलाओं को घर में बुलाना उस समय मालकिन को भारी पड़ गया, जब उन्होंने सफाई के दौरान सोने के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस के अनुसार 3 नवंबर को शिकायत मिली थी कि दिवाली की पूजा के लिए एक महिला ने दो महिलाओं को सफाई का काम करने के लिए बुलाया था। इस दौरान महिलाओं ने अलमारी की सफाई करते समय गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने जब आसपास की सीसीटीवी देखी तो मुखबिर की सूचना के आधार पर 21 साल की साबरी पवार और 45 साल की छाया राठौर को गिरफ्तार किया है। दोनों ने चोरी करना कबूल कर लिया।

Post a Comment

0 Comments