इंदौर। शहर में होने वाले पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के होने वाले कार्यक्रम पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। नगर निगम ने आयोजकों को नोटिस जारी कर कहा है कि वह पुराने शो का हिसाब चुकाए बिना नया कार्यक्रम नहीं कर पाएंगे।
इसकी अनुमति भी निगम नहीं देगा। 2024 में इंदौर में दिलजीत का कॉन्सर्ट हुआ था जिसमें टिकट बिक्री पर 10% मनोरंजन कर जमा करने का नोटिस दिया था, लेकिन आयोजकों ने यह राशि ही जमा नहीं की।
इस पुराने बकाया मामले में अब विभाग वसूली का नोटिस आयोजकों को दे चुका है।अगर आयोजक टैक्स जमा नहीं करते हैं तो शहर में होने वाला यह कंसर्ट खटाई में पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि कंसर्ट में करीब 30000 लोगों के आने की बात कही जा रही है और टिकटों की कीमतें भी 4000 से 16000 रुपए तक रखी गई है।

0 Comments