वृद्धा के मुँह पर पावडर उड़ाया, साढ़े 4 लाख के जेवर लूटे

एआई जनरेटेड फोटो

इंदौर। शहर में एक बदमाश वृद्ध महिला पर पाउडर उड़कर उसे बहस कर साढ़े 4 लाख रुपए के गहने लूट ले गए। पुलिस ने बताया कि 70 साल की गंगा बाई खत्री ने थाने में आकर जानकारी दी कि वह बुधवार सुबह मंदिर के लिए गई थी। रास्ते में एक बदमाश ने खुद को पीलिया का मरीज बता कर पूछा कि इसकी दवा कहां मिलेगी और उसे बातों में उलझा कर पुलिस पेट्रोल पंप तक ले गया। 

वहां दो बदमाश और आ गए। उन्होंने एक पुड़िया को खोला और फूंक मार कर पाउडर चेहरे पर उड़ा दिया। इससे महिला बेसुध हो गई। इस दौरान बदमाश जेवर लूट ले गए। 

चोरी गए सामान में सोने की बालियां, सोने की चेन और सोने के 24 मोतियों का हार शामिल है। बताया जाता है कि क्षेत्र में यह दूसरी वारदात है। इसके पहले भी ऐसी वारदात घटित हो चुकी है। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को देखकर बदमाशों का पता लग रही है।

Post a Comment

0 Comments