देवास में TI दिलीप पुरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

 
देवास के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी गजेंद्र रावत उर्फ अक्कू का शॉर्ट एनकाउंटर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस आरोपी को अलीराजपुर से गिरफ्तार कर खातेगांव ला रही थी।

इसी दौरान राजोदा और बरोठा के बीच पुलिस वाहन का टायर पंचर हो गया। पुलिसकर्मी टायर बदल रहे थे, तभी आरोपी ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया और एक ASI की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। 

पुलिस ने बताया कि फिलहाल आरोपी ICU में है। उसके बाद ही सीन रीक्रिएशन और अन्य कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments