इंदौर। खातेगांव में शराब तस्करी के दौरान टीआई दिलीप पुरी की हत्या के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। कल उनकी पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति जब सेंधवा में पदस्थ थे तब उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था और वहां के एक नेता ने धमकी दी थी कि वह दिलीप पूरी को नहीं छोड़ेंगे। संभवतः पुलिस अब इस एंगल पर भी जांच करेगी। उधर दूसरी ओर जिस वाहन से दिलीप पुरी को रौंदा गया था, उसके ड्राइवर और क्लीनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही हरदा के राहुल जायसवाल से भी पूछताछ की जा रही है। इस बीच मालूम पड़ा है कि राहुल जायसवाल के मुनीम के पास दो महीने का डेढ़ से 2 करोड रुपए के लेनदेन का हिसाब मिला है, इसकी भी जांच की जाएगी।

0 Comments