शिवपुरी में 27% OBC आरक्षण की मांग के बीच बीजेपी विधायक देवेंद्र जैन और एक युवक के बीच बहस हो गई। युवक के ‘मैं ग्रेजुएट हूं, आप गधे हो’ कहने का वीडियो वायरल हो रहा है।
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 27% OBC आरक्षण की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान बीजेपी विधायक और एक युवक के बीच तीखी बहस हो गई। इस दौरान युवक ने विधायक को ‘गधा’ कह दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, ओबीसी महासभा के प्रदर्शन के दौरान आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा हो रही थी। इसी बीच विधायक देवेंद्र जैन और युवक के बीच बहस शुरू हो गई। बातचीत के दौरान युवक ने कहा, “मैं ग्रेजुएट हूं, आप गधे हो।” युवक के इस जवाब पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने तालियां भी बजाईं।
बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम शिवपुरी कलेक्ट्रेट में हुआ। घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

0 Comments