नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के द्वारा आज कनॉट प्लेस के पास सेंट्रल पार्क में किए जाने वाले तिरंगा झंडा फहराने के कार्यक्रम के पहले ही पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सेंट्रल पार्क को भी सील कर दिया गया है। पुलिस को ताकीद की गई है कि कोई भी वहां आने ना पाए।
इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में बीएनएस की धारा 163 लगा दी गई है। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी अपनी घोषणा पर अड़ी हुई है और दीपके का कहना है कि वह किसी भी हालत में वहां झंडा फहराकर रहेंगे।

0 Comments