
इंदौर। शहर के लिंबोदी क्षेत्र में केशर गरबा मंडल द्वारा पिछले 33 वर्षों से गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में हर साल 200 से 300 कन्याएं गरबा करती हैं। आयोजन के दौरान कन्याओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाता है और उनके लिए विभिन्न व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
गरबा महोत्सव के समापन पर दशहरा के दिन माता रानी का विसर्जन किया जाता है। वहीं, शरद पूर्णिमा के अवसर पर भंडारे का आयोजन होता है, जिसमें श्रद्धालु शामिल होते हैं।
हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री दशरथ राठौर ने बताया, “केशर गरबा मंडल द्वारा लिंबोदी क्षेत्र में लगातार 33 वर्षों से गरबा आयोजित किया जा रहा है। हर साल 200 से 300 कन्याएं इसमें हिस्सा लेती हैं। कन्याओं के लिए कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। दशहरा के दिन माता जी का विसर्जन होता है, जबकि शरद पूर्णिमा पर भंडारे का आयोजन किया जाता है।”
0 Comments