भोपाल। कांग्रेस अब घर वापसी अभियान चलाने का दावा कर रही है, जिसमें कांग्रेस छोड़ चुके नेताओं को फिर से पार्टी में लाने की कवायद की जाएगी। कल भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जो लोग दबाव प्रभाव में आकर कांग्रेस छोड़कर चले गए थे, उसमें से कई लोग अब वापस आना चाहते हैं। ऐसे नेताओं का घर वापसी अभियान चलाया जाएगा।
फिलहाल ऐसे नेताओं की सूची तैयार की जा रही है। वहीं पार्टी के सूत्रों का कहना है कि अभी कौन वापस लौटना चाह रहा है, इसकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी, ताकि भाजपा के नेता उन पर फिर से कोई दबाव प्रभाव नहीं बना सके।

0 Comments