मालिनी गौड़ के बयान से इंदौर की सियासत में चर्चा, जलसंकट की बैठक से दूरी पर दी सफाई

जलसंकट की बैठक में शामिल नहीं हुए कई विधायक! मालिनी गौड़ ने कहा, 'कई बार शिकायतों के बावजूद उनके क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ।' उनके बयान के बाद इंदौर की राजनीति में चर्चा तेज है।

इंदौर। इंदौर में जलसंकट को लेकर बुलाई गई बैठक में बीजेपी के कई विधायकों की गैरमौजूदगी अब चर्चा का विषय बन गई है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 15 अक्टूबर को शहर में पानी की समस्या को लेकर बैठक बुलाई थी, लेकिन कई विधायक इसमें शामिल नहीं हुए।

बैठक में नहीं पहुंचने पर मालिनी गौड़ ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में भी पानी की गंभीर समस्या है। कई बार शिकायत करने और अधिकारियों, महापौर पुष्यमित्र भार्गव तथा जलकार्य प्रभारी के साथ बैठकें करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनके मुताबिक, क्षेत्र में पानी की टंकी तैयार है, लेकिन वितरण लाइन नहीं होने के कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। कई जगह गंदे पानी की शिकायतें भी हैं।

गौड़ ने सवाल उठाया कि जब बार-बार मुद्दा उठाने के बाद भी सुनवाई नहीं होती, तो ऐसी बैठकों में जाने का क्या फायदा? दूसरी ओर, बैठक के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने गैरमौजूद जनप्रतिनिधियों को लेकर कहा था कि शायद उनके क्षेत्रों में पानी की समस्या नहीं होगी।

दोनों नेताओं के बयानों के बाद इंदौर में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Post a Comment

0 Comments