आयुष्मान योजना से अस्पताल बाहर होने पर सज्जन सिंह वर्मा का तंज, बोले- गरीबों के प्रति संवेदनशीलता दिखाए सरकार

सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री

मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत 65 अस्पतालों को सूची से बाहर किए जाने की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने मोहन यादव सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश गरीबों, आदिवासियों, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग की बड़ी आबादी वाला प्रदेश है। ऐसे में आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों को हटाए जाने से गरीब मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। सज्जन सिंह वर्मा ने सरकार से गरीबों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने और उनके इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments