हरियाणा के जींद जिले के सफीदों स्थित SBI बैंक में पैसे जमा कराने पहुंची एक युवती से ₹1.25 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक में मौजूद एक व्यक्ति ने मदद के बहाने युवती का जमा फॉर्म लिया और उसमें गलत अकाउंट नंबर लिख दिया। नंबर गलत होने की जानकारी मिलने पर युवती दूसरा फॉर्म भरने लगी।
इसी दौरान आरोपी कथित तौर पर युवती की ₹1.25 लाख की नकदी और पासबुक लेकर बैंक से फरार हो गया। घटना बैंक में लगे CCTV कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है। शिकायत के बाद पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

0 Comments