बैतूल। बैतूल-इंदौर फोरलेन पर चिचोली थाना क्षेत्र में दनोरा-कुम्हली के बीच शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार सवार 20 वर्षीय अंकित चंदेल की मौत हो गई, जबकि उसका साथी रिमून पवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, गढ़ा निवासी अंकित चंदेल अपने दोस्त रिमून पवार के साथ कार से बैतूल से चिचोली की ओर जा रहा था। इसी दौरान दनोरा-कुम्हली के बीच कार की हार्वेस्टर से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि अंकित की मौके पर ही मौत हो गई।
घायल रिमून पवार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए नागपुर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। सूचना मिलने पर चिचोली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

0 Comments