फार्मेसी के क्षेत्र में बढ़ रहे नए अवसर, छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

इंदौर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर इंडेक्स फार्मेसी कॉलेज, मालवांचल यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को फार्मेसी में नए अवसर, रिसर्च और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। इस दौरान जागरूकता रैली निकालकर दवाओं के सही उपयोग और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में हृदय रोगों को लेकर भी जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और बिना चिकित्सकीय सलाह दवा लेने से बचना चाहिए। रैली में कुलपति डॉ. संजीव नारंग, प्राचार्य डॉ. जावेद खान पठान सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कुलपति डॉ. संजीव नारंग, प्राचार्य डॉ. जावेद खान पठान, एडिशनल डायरेक्टर डॉ. आरसी यादव, सीएओ धीरज जायसवाल और एचएन सिंह सहित शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे। हृदय रोगों को लेकर डॉ. सुधीर मौर्या और डॉ. बुशरा खान ने विद्यार्थियों को जरूरी सावधानियों की जानकारी दी।

Post a Comment

0 Comments