सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी का धम्म दीक्षा समारोह में 22 प्रतिज्ञाएं लेते हुए वीडियो वायरल। धर्म परिवर्तन की अटकलों पर उन्होंने सफाई देते हुए इनकार किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह ब्रह्मा, विष्णु और महेश सहित हिंदू देवी-देवताओं को भगवान न मानने और उनकी पूजा नहीं करने की प्रतिज्ञा लेते नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो 20 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के अंबेडकर भवन में आयोजित भारतीय बौद्ध महासभा के धम्म दीक्षा समारोह का बताया जा रहा है। कार्यक्रम में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 22 प्रतिज्ञाएं दोहराई गईं।
वीडियो वायरल होने के बाद राजकुमार भाटी के धर्म परिवर्तन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, 21 अक्टूबर को उन्होंने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह हिंदू धर्म में ही हैं और बौद्ध धर्म तथा गौतम बुद्ध की शिक्षाओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने धर्म परिवर्तन करने के किसी इरादे से भी इनकार किया।
इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है।

0 Comments