बड़वाह के नावघाटखेड़ी नर्मदा घाट पर इंदौर के तीन युवतियों समेत पांच लोग डूबने लगे। गोताखोरों ने सभी को सुरक्षित बचाया।
खरगोन/बड़वाह: नावघाटखेड़ी स्थित नर्मदा घाट पर बुधवार शाम बड़ा हादसा टल गया। इंदौर से स्नान करने आए तीन युवतियों समेत पांच लोग गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने तत्काल रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार शाम करीब 4:30 बजे की है। गोताखोर बाबूलाल मंगले, जितेश केवट, सुरेश केवट और कान्हा गिरी की टीम ने बचाव अभियान चलाया। इस दौरान एक युवती ने बचाने पहुंचे गोताखोर को पकड़ लिया, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। अन्य गोताखोरों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
गोताखोरों की तत्परता से पांचों लोगों की जान बच गई।

0 Comments