कांग्रेस पर राकेश यादव का पलटवार बोले- स्मित मछार के साहस पर कांग्रेस ने एक शब्द नहीं कहा

भाजपा प्रवक्ता राकेश यादव ने राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों के मुद्दे पर राजनीति की गई, लेकिन कैप्टन स्मित मछार के साहस को लेकर कांग्रेस के किसी नेता ने प्रतिक्रिया नहीं दी।


इंदौर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान के बाद भाजपा प्रवक्ता राकेश यादव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर कहा कि राहुल वहां पहुंचे और बच्चों के मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेंकीं, लेकिन महज आधे घंटे में वहां से रवाना हो गए।

यादव ने कहा कि यदि यह मुद्दा वास्तव में संवेदनाओं से जुड़ा होता तो राहुल कैप्टन स्मित मछार के साहस को लेकर भी प्रतिक्रिया देते। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के किसी नेता ने इस संबंध में एक शब्द तक नहीं कहा।

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए यादव ने कहा कि वे केवल लोगों का मनोरंजन करने और हंसाने आते हैं, मुद्दे की बात किए बिना चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार "झूठ की गूंज" सुनाते रहते हैं, जिसे मध्य प्रदेश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।

वहीं, जीतू पटवारी के अगले चुनाव में 200 से अधिक सीटों पर सरकार बनाने के दावे पर भी राकेश यादव ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि इस तरह के दावे करने वाले लोग पार्षद का चुनाव तक नहीं जीत पाते और खुद विधानसभा चुनाव में 36 हजार वोटों से हार चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments