नागपुर। नागपुर रेलवे स्टेशन पर 1 अक्टूबर की रात एक बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर-4 से ट्रेन रवाना हो रही थी, इसी दौरान एक यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। ट्रेन पकड़ने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिर गया।
मौके पर मौजूद RPF जवान ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए यात्री को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जवान की तत्परता से यात्री की जान बच गई। पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद RPF जवान की सतर्कता की चर्चा हो रही है। यह घटना एक बार फिर चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने के जोखिम को सामने लाती है।

0 Comments