एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान 192 रन ही बना सका।
निशिन। एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में अपना क्रिकेट का स्वर्ण पदक डिफेंड किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 61 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए। शिवम दुबे ने भी 15 गेंदों में 27 रन की अहम पारी खेली।
212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने 51 गेंदों पर 96 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।
भारत की इस जीत के साथ एशियन गेम्स में क्रिकेट का गोल्ड एक बार फिर भारत के नाम हो गया।


0 Comments